झारखंड राय विश्वविद्यालय में आईईटीई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू
रांची, जुलाई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राय विश्वविद्यालय (जेआरयू) में शनिवार को आईईटीई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (साइबर सिक्योरिटी) का उद्घाटन हुआ। यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों और उद्योग जगत की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उन्नत प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देगा। मुख्य अतिथि और आईईटीई, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को अत्याधुनिक ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग-अनुकूल कौशल प्रदान करेगा, जिससे वे वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। विवि के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन ने उम्मीद जताई कि यह केंद्र पूर्वी भारत, विशेषकर झारखंड में साइबर सुरक्षा शिक्षा और कौशल विकास का अग्रणी हब बनेगा। केंद्र के समन्वयक के रूप में सहायक प्राध्यापक संजय महतो को नियुक्त किया गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.