लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता । लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखण्ड राज्यस्तरीय लोहरदगा ओपन एथलेटिक मीट-2026 का शुभारंभ 30 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ लोहरदगा डीसी एसपी और डीडीसी क्रमश: डीसी डॉ कुमार ताराचंद, सादिक अनवर रिज़वी और दिलीप प्रताप सिंह शेखावत संयुक्त रूप से करेंगे। इस अवसर पर आयोजन सचिव संजय कुमार साहू ने बताया कि झारखण्ड के पलामू, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, गुमला, गढ़़वा, जामताड़ा और मेजबान लोहरदगा जिला के लगभग 600 प्रतिभागी लोहरदगा पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके थे । टीम के पहुंचने का सिलसिला बादस्तुर जारी था। इस एथलेटिक मीट को 1951 से लोहरदगा में रॉय साहब बलदेव साहू एवं शिव प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.