दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने बैनर तले हजारों की संख्या में संघ की महिलाएं फूलों झांनो चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। संघ की मांग है कि मजदूर विरोधी चार श्रम कानून को रद्द किया जाए और रसोइया को मजदूर का दर्जा देकर न्यूनतम मजदूरी लागू किया जाए। संघ की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के जिला महासचिव भुनडा बास्की ने कहा कि सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा करने में असमर्थ है और मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मजदूर विरोधी श्रम कानून को तुरंत रद्द किया जाए और रसोइया को मजदूर का दर्जा देकर न्यूनतम मजदूरी लागू किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...