बोकारो, फरवरी 7 -- झारखंड राज्य मैंटर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 7 फरवरी से गुमला में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ आर ए खान ने बताया कि इस झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बोकारो जिले के कुल 6 बैडमिन्टन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में भारती गुप्ता 45 वर्ष आयु के एकल वर्ग में ,सत्य प्रकाश 40 वर्ष आयु सिंगल में, स्नेहाशीष पात्रा 45 वर्ष से अधिक आयु सिंगल में, अजीत बनर्जी 35 वर्ष से अधिक आयु आयु सिंगल में, जबकि स्नेहाशीष पात्रा व अर्जित बनर्जी 35 र्व्श से अधिक आयु वर्ग डबल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने को लेकर बोकारो जिला टीम के खिलाड़ी गुमला के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.