रामगढ़, नवम्बर 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के घाघराजारा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि धरती आबा ने अन्याय और शोषण के खिलाफ जंग छेड़ी थी। झारखंड आज भी उसी चेतना से शक्ति लेता है। झारखंड वासियों को उनेके अधिकारों से वंचित करने वालों को नई पीढ़ी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही झारखंड राज्य का गठन हुआ था, लेकिन जिस उद्देश्य से यह राज्य बना वह अभी भी अधूरा है। यहां जितनी भी सरकारें बनी, जल-जंगल-जमीन, युवाओं, मजदूरों और किसानों के हितों को नजरअंदाज किया है। इस दौरान संकल्प लिया गया कि झारखंड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.