कोडरमा, मार्च 9 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य महिला समाज के द्वारा कांको पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समाज के महिला नेत्री बसमतिया देवी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला समाज की नेत्री बसमतिया देवी कहा कि आजादी के इतने दिनों के बावजूद भी भारत की महिला आजाद नहीं हैं। आज भी गुलाम की जिंदगी जी रही हैं, इसलिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। वहीं महिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि केरल की सबरी माला मंदिर में आज भी आजादी के इतने वर्ष के बावजूद भी सबरी माला मंदिर में महिला घुस नहीं सकती हैं। पूजा अर्चना नहीं कर सकती है। 15 से 50 वर्ष की महिला को घुसने पर प्रतिबंध हैं। दुर्भाग्य है कि केरल हाईकोर्ट ने...