गोड्डा, जून 3 -- मेहरमा, एक संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के खिरौंधी स्थित आवास पर संथाल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के सैकड़ो की संख्या में पहुंचे मनरेगा कर्मी ने महा धरना दिया। किंतु प्रशासन एवं पुलिस को सुरक्षा कारणों से दोपहर में उन्हें वहां से हटया। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मांगों के समर्थन में की पहल की अपीलसुरक्षा कारणों से हटाए गए कर्मी गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज से आए मनरेगा कर्मियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन प्रशासन ने दोपहर 12:30 बजे के बाद उन्ह...