झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चार खिलाड़ी चयनित
धनबाद, मार्च 30 -- रांची में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक गुरुनानक एचआर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होनेवाली 18वीं झारखंड राज्य जूनियर एवं यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए धनबाद टीम में द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में यूथ वर्ग में सत्यम कुमार (60-65 किग्रा) शामिल हैं। वहीं जूनियर वर्ग में नीतीश कुमार महतो (44-46 किग्रा), रोशन पांडेय (52-54 किग्रा) और विनीत कुमार (60-63 किग्रा) अपने-अपने भार वर्ग में दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों के चयन पर एकेडमी और विद्यालय में खुशी का माहौल है। निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्या पुष्पा सिंह, खेल प्रशिक्षक अभिमन्यु कुमार एवं पुष्पा कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.