हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि हजारीबाग में झारखंड राज्य बार काउंसिल का चुनाव 12 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यह चुनाव पूरे झारखंड में होना था। जिसके लिए हजारीबाग बार संघ में भी मतदान केंद्र बनाया गया था। हजारीबाग बार संघ के मतदान केंद्र में कुल 1033 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मत का प्राथमिकता के आधार पर प्रयोग किया। यह जानकारी हजारीबाग बार संघ के महासचिव सह पीठासीन पदाधिकारी सुमन कुमार सिंह ने दिया । उन्होंने बताया कि हजारीबाग जिले में कुल 1541 मतदाता थे। जिसमें 1033 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर प्रथम पाली में 1 बजे तक चला। वहीं दूसरी पाली में 1:30 से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक यह मतदान प्रक्रिया जारी रही। हजारीबाग बार संघ के मतदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.