झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में छाया जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- रांची के खेलगाँव में आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन और खेल निदेशक डॉ. सुधीर कुमार साहु व डॉ. पुष्पा कुमारी की प्रेरणा से सरायकेला-खरसावां का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम ने कई पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रमाणिक ने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा कमाल किया। वहीं, आर. तेजा ने सिंगल्स वर्ग में कड़े मुकाबले के बाद प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। शिक्षकों ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए डॉ. प्रभात कुमार महतो ने सिंगल्स में तृतीय और डबल्स में रजत पदक हासिल किया, जबकि डॉ. हेमंत कुमार ने डबल्स में शानदार तालमेल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.