झारखंड राज्य पंचायत समिति संघ ने सरकार से मांगा प्रमोशन
धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद। झारखंड राज्य पंचायत समिति धनबाद जिला शाखा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संघ की मांगों पर ध्यान देने का आग्रह किया है। पत्र में लिखा गया है कि हमारी मांगों पर सरकार ने अबतक ध्यान नहीं दिया। समिति के सदस्यों ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद में 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग की। वहीं कनीय पंचायत सचिव का ग्रेड पे 2400 से लेकर पांचवां पंचायत अधीक्षक का वेतनमान ग्रेड पे 4800 पर निर्धारित किया जाए। संघ ने पंचायत सचिव को मनरेगा के काम से मुक्त करने की मांग की। यह भी पढ़ें- नौ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का समाहरणालय में धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.