चतरा, जुलाई 11 -- चतरा संवाददाता झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या शबनम परवीन ने दो दिवसीय चतरा भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का निरीक्षण किया तथा परिसदन, चतरा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Saraikela News: आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देशभ्रमण का प्रथम दिन भ्रमण के प्रथम दिन प्रभारी अध्यक्ष ने सदर अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान भोजन संबंधी मेन्यू को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराने, लाभुकों को देय प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा...