देवघर, जून 6 -- 7 और 8 जून 2026 को बोकारो स्थित सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर में अंडर-23 झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए देवघर जिला कुश्ती टीम शनिवार को बोकारो के लिए रवाना हुई। जिला स्तरीय टीम का चयन के लिए शनिवार को ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी सह खेल प्रेमी निलेश सिंह ने बजरंगबली का पूजा-अर्चना कर किया। यह भी पढ़ें- कबड्डी में जामताड़ा की बेटियों का दमदार आगाजखिलाड़ियों का उत्साहवर्धन साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर निलेश सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण एवं आत्मविश्वास का प्रतीक है। देवघर के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर...