रांची, फरवरी 27 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के नारो स्थित मीना बैंक्वेट हॉल में झारखंड राज्य किसान सभा के आठवें राज्य सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कॉमरेड कृष्ण प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी बीज और बिजली विधेयक, चार लेबर कोड, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और मनरेगा का कमजोर होना किसानों की कमर तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा, जल, जंगल और जमीन पर कॉर्पोरेट की गिद्ध नजर है, जिसके खिलाफ किसान सभा सड़कों पर संघर्ष कर रही है। कृष्ण प्रसाद ने कहा कि प्रतिदिन 31 किसानों की आत्महत्या और महाराष्ट्र में 45 आत्महत्याएं केंद्र सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करती हैं। उन्होंने बढ़ते विस्थापन, पलायन और निजीकरण के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने च...