झारखंड राज्य कंप्यूटर ऑपरेटर अगस्त में करेंगे आंदोलन
रांची, जुलाई 12 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की ओर से रविवार को पुरानी विधानसभा मैदान में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक सिंह ने की। उन्होंने सरकार की अनुबंध और आउटसोर्सिंग नीति की आलोचना की। साथ ही वर्तमान में कार्यरत कर्मियों को बिना परीक्षा नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में 20-25 वर्षों से कार्यरत सचिवालय, जिला, निदेशालय व क्षेत्रीय कार्यालयों के कंप्यूटर ऑपरेटर सरकारी रिकॉर्ड और अभिलेखों का संचालन कर रहे हैं। ऐसे कर्मियों को पहले नियमित किया जाए। इसके बाद रिक्त पदों पर नई बहाली की जाए। सदस्यों का कहना है की कर्मियों को भी प्रतियोगी परीक्षा देनी पड़ेगी तो युवाओं के साथ-साथ अनुभवी कर्मियों के साथ भी अन्याय होगा। यह भी पढ़ें- तकनीकी श्रेणी में अमीनों को शामिल करे सरकार : सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.