झारखंड राज्य ओलम्पियाड के द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे 781 विद्यार्थी
रांची, अप्रैल 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य ओलम्पियाड-2025 के प्रथम चरण की परीक्षा में कक्षावार और जिलावार शीर्ष दस स्थानों पर रहने वाले कुल 781 छात्र-छात्राओं ने दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई किया है। द्वितीय चरण की परीक्षा की संभावित तिथि 6 मई है। 28 मार्च को कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर से 42,743 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 20,398 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जेसीईआरटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि चयनित विद्यार्थियों को समय रहते परीक्षा की सूचना दी जाए, ताकि उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.