कोडरमा, नवम्बर 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, कोडरमा के कर्मी शुक्रवार से अपनी पांच सूत्री लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। यह हड़ताल एल-5 से लेकर एल-8 तक के सभी स्तर के कर्मचारियों के बैनर तले आयोजित की गई है। हड़ताल के कारण जिले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी तथा इससे संबंधित सभी आजीविका गतिविधियाँ पूरी तरह से ठप हो गई हैं। डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित धरने के दौरान कर्मचारियों ने एक स्वर में सरकार से अपील की कि उनकी जायज़ मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इसके अलावा झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी एवं सचिव शशि कुमा...