दुमका, मार्च 23 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत गंधर्कपुर में झारखंड राज्य अनुसूचित जाति समुदाय के हितों के कार्य करने वाले सामाजिक संगठन झारखंड दलित समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिकारीपाड़ा प्रखंड एवं दुमका प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता नंदलाल मिर्धा ने की। इस अवसर पर जेडीएस के जिला अध्यक्ष रंजीत तूरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। सर्वसम्मति से सुमित कुमार मिर्धा को शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदीप मिर्धा को दुमका प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। न...