झारखंड राज्यसभा चुनावः क्रॉस वोटिंग से हारी कांग्रेस ने सवाल उठाए तो RJD ने भी दे डाली सलाह
रांची, जून 19 -- झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की खबरों के बीच शक के घेरे में आई राष्ट्रीय जनता दल ने सफाई दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के सभी चार विधायकों ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार प्रणव झा को वोट दिया। उन्होंने कहा कि वोटिंग पूरी तरह से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देशों के अनुसार की गई। भोला यादव ने एएनआई को बताया कि हमारे नेताओं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देशों के अनुसार हमारे सभी चार विधायकों ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार प्रणव झा को वोट दिया। मैं वहां ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद था। उन चारों ने मुझे अपना वोट दिखाया और मेरी आंखें मुझे धोखा नहीं दे सकतीं। मैंने इसे साफ-साफ देखा है। यह भी पढ़ें- यह बंगाल नहीं; कहने वाले कांग्रेस नेता ने धोखे और हार के बाद कहा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.