पीटीआई, जून 14 -- झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले INDIA ब्लॉक के लिए अच्छी खबर है। सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को जानकारी दी कि उनकी पार्टी के दो विधायक 18 जून को होने वाले झारखंड राज्यसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के लिए मतदान करेंगे। दीपांकर भट्टाचार्य ने इसके साथ यह भी कहा कि आगामी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने की 'चाल' नाकाम होगी। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा 'झारखंड राज्यसभा चुनाव में सीपीआई (एमएल) के वोट INDIA ब्लॉक के पक्ष में दिए जाएंगे। हमारे दोनों विधायक इसी के तहत मतदान करेंगे। दो पोलिंग एजेंट भी नियुक्त कर दिए गए हैं। हमें उम्मीद है कि परिमल नथवानी को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार समर्थन देने की बीजीपी की चाल नाकाम हो जाएगी और विधायक उनके खिलाफ मतदान करेंगे।...