झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी करेंगे दो-दो हाथ या... आ गया EC का फैसला
रांची, जून 10 -- झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पर सस्पेंस खत्म हो गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से परिमल नाथवानी का पर्चा वैध घोषित करार दिया गया है। कांग्रेस ने तकनीकी कमियों को लेकर नाथवानी का पर्चा खारिज किए जाने की मांग की थी और विधानसभा परिसर में धरना दिया था। इस वजह से नाथवानी का नामांकन पिछले 24 घंटे से होल्ड पर था। अब पर्चा सही करार दिए जाने से चुनावी जंग की तस्वीर साफ हो गई है। 18 जून को दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। स्क्रूटनी प्रक्रिया के दौरान उठी आपत्तियों और कांग्रेस के विरोध के बावजूद निर्वाचन पदाधिकारी सह झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रणजीत कुमार ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को वैध घोषित कर दिया। नामांकन पत्र में प्रत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.