रांची, जून 7 -- झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर नया मोड़ आ गया है। भाजपा ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अब निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी का समर्थन करेगी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी के लगभग एक दर्जन विधायकों के साथ-साथ जदयू, लोजपा और आजसू के विधायकों को भी नाथवानी के प्रस्तावक बनने का निर्देश दिया गया है। नाथवानी भाजपा के समर्थन से 8 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। परिमल नाथवानी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हो गए थे। राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि झामुमो उनके नामांकन में प्रस्तावक की भूमिका नहीं निभाएगी। इसके बाद नाथवानी ने भाजपा का समर्थन हासिल करने की दिशा में तेजी से प्र...