रांची, जून 9 -- झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को राज्य की सियासी तस्वीर साफ हो गई। सत्तारूढ़ महागठबंधन के उम्मीदवार झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। वहीं एनडीए ने अपना प्रत्याशी उतारने के बजाय दो बार झारखंड से राज्यसभा सांसद रहे निर्दलीय परिमल नथवानी को समर्थन देकर चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया। दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी के उतरने के बाद चुनाव का रोमांच बढ़ गया है। नामांकन के बाद मुकाबला अब सीधे तौर पर विधानसभा के अंकगणित, राजनीतिक प्रबंधन, क्रॉस वोटिंग और रणनीतिक मतदान पर टिक गया है। नामांकन के दौरान दोनों खेमों ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, उसका साफ संकेत है कि अगले दस दिनों तक राज्यसभा चुनाव झारखंड की राजनीति का बड़ा केंद्र रहेगा।नाम...