झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में एनसीसी की शुरुआत
रांची, अगस्त 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पहली बार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय में एनसीसी की स्थापना के साथ ही विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ हेमेंद्र कुमार भगत, सहायक रजिस्ट्रार डॉ नागेश कुमार, 3 झारखंड बटालियन एनसीसी सीटीओ डॉ शशि कुमार जे और विश्वविद्यालय के फिजिकल ट्रेनर लालदेव कुजूर की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और एनसीसी के प्रति उनकी रुचि को प्रमुख आधार बनाया गया। चयनित कैडेटों को एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.