रांची, जनवरी 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीबीआई की टीम ने मंगलवार को नामकुम में झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम शाम 3 से 4 बजे तक कैंपस में रही। इस दौरान सीबीआई की टीम ने विवि के कुलपति से भी पूछताछ की। धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग छात्रों को परीक्षा से रोके जाने के मामले की जांच सीबीआई की टीम कर रही है। मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई टीम जांच में जुटी। हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मामले में 3 फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.