धनबाद, मार्च 16 -- कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी उड़ीसा (केआईआईटी) में 16-22 मार्च तक आयोजित होने वाली यूथ नेशनल पुरुषों महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली झारखंड यूथ वॉलीबॉल टीम में धनबाद के सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें छह पुरुष तथा एक महिला खिलाड़ी को शामिल किया गया है। धनबाद जिला वालीबाल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि धनबाद के सातों खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन व फिटनेस के आधार पर किया गया है। ये खिलाड़ी वालीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। झारखंड पुरुष टीम में शामिल धनबाद के खिलाड़ी आदर्श कुमार सिंह, अभिजीत राय, साहिल कुमार यादव, कन्हैया कुमार, सूरज कुमार भर, कृष्ण कुमार हैं। वहीं झारखंड महिला टीम में धनबाद की सपना कुमारी का चयन हुआ है। झारखंड यूथ 28 सदस्यीय पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.