दुमका, फरवरी 27 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। जतरा पूजा के अवसर पर हुल झारखंड युवा क्लब छतरचूआ की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को ग्राम प्रधान मिकाइल मरांडी के द्वारा फुटबॉल किक मारकर प्रारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में एफ सी हेंब्रम स्टार एवं जावाय स्टार 11 पैंथर टीम के बीच खेला गया। जिसमें एफ सी हेंब्रम स्टार टीम ने जावाय स्टार 11 पैंथर टीम को एक गोल से हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। इस खेल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पचास हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार चालीस हजार रुपए तथा सेमी तक पहुंचे वाले दोनों टीम को दस - दस हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। खेल संपन्न कराने में क्लब अध्यक्ष राम हांसदा, उपाध्यक्ष जोनाथन मरांडी, सचिव राजेन्द्र हांसदा, उप सचिव सुनीराम हेंब्रम, कोषाध्यक्ष अनूप हांसदा, उप कोषाध्यक्ष सालोम मरांड...