धनबाद, नवम्बर 16 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड की 25वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को भूली के सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। झारखंड मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड मोड़ चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा चौक रखा जाए। निर्णय लिया गया कि भगवान बिरसा की मूर्ति को स्थापित कर अनावरण किया जाएगा। कहा कि अनावरण के समय आज की ही तारीख और स्थापनकर्ता का नाम साइन बोर्ड में अंकित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू प्रसाद हरि और संचालन पूर्व पार्षद रंजीत कुमार बिल्लू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मानस रंजन पाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नीलूकांत सिन्हा, सुदिष्ट कुमार, सरजू सिंह, अशोक गुप्ता और डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.