धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद। सकल हिन्दू समाज ने हीरापुर स्थित झारखंड मैदान में 17 मार्च की शाम पांच बजे से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया है। कार्यक्रम में भारत सेवाश्रम संघ धनबाद के प्रयाग आत्मा नंद, गायत्री परिवार के विभूति शरण, इस्कॉन के गुणाधाम दास, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश लाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सकल हिन्दू समाज के संयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया है। मौके पर सह संयोजक गोपाल प्रसाद सिंह, शशि भूषण श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, रत्नेश कुमार, संजय सेनगुप्ता, प्रद्युम्न, गौतम, पप्पू सिन्हा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.