झारखंड में SUV से 1 करोड़ का गांजा बरामद, 5 गिरफ्तार
खूंटी, अगस्त 21 -- झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक SUV से करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हजारीबाग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस और NCB की टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया और लोधमा पुलिस पिकेट के पास एक SUV को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। टोरपा के एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 205 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.