धनबाद, मई 2 -- झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार को हुए एक दुखद हादसे में कोयले के पाउडर (कोल स्लरी) में दबकर कम से कम चार लोडिंग मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा शाम करीब पांच बजे BCCL (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की मुनीडीह कोल वाशरी के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने मलबा हटाकर चारों मजदूरों के शव बाहर निकाले। यह भी पढ़ें- आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश; 3 जिलों में हीटवेवमृतकों की पहचान आई सामने मरने वाले मजदूरों की पहचान दिनेश बाउरी, मानिक बाउरी (दोनों गोपीनाथडीह), हेमलाल गोप उर्फ मायरा (रूदी कपूरिया) और दीपक बाउरी (सम शिखरा) के रूप में हुई है। आशंका जताई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.