झारखंड में 9362 सिपाहियों की होगी बहाली, जल्द जारी होगी तिथि
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- झारखंड पुलिस में लंबे समय से खाली पड़े आरक्षी (सिपाही) पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने रोस्टर क्लीयरेंस के बाद तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए 9362 आरक्षी पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब गृह विभाग की ओर से संशोधित प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। जानकारी के अनुसार, राज्य में आरक्षी संवर्ग के कुल 11,355 पद रिक्त हैं। इनमें से पहले चरण में 9362 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूर्व में रोस्टर संबंधी विसंगतियों और श्रेणीवार पदों के निर्धारण में त्रुटियों के कारण अटकी हुई थी। अब विभागीय स्तर पर इन त्रुटियों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि संशोधित रोस्टर के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.