दुमका, अक्टूबर 11 -- झारखंड के दुमका में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के काठीकुंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात नौवीं कक्षा की आदिवासी छात्रा का शव गांव के पास झाड़ियों में मिला। रेप के बाद छात्रा की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना से आक्रोशित छात्राओं ने शनिवार को सड़क जाम कर दी।स्कूल से लौटने के बाद गई थी खेत परिजनों के अनुसार छात्रा शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौटी थी। भोजन करने के बाद वह गाय खोलने के लिए खेत की ओर गई। कुछ देर बाद गाय अकेली घर लौट आई, लेकिन छात्रा घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की...