झारखंड में 61 आईएस-अलकायदा संदिग्ध आतंकियों की पहचान, अलर्ट पर जिलों की पुलिस; संपत्तियों की हो सकती है जांच
रांची, जुलाई 6 -- झारखंड एटीएस ने राज्य में सक्रिय या छिपे आतंकी संगठन आईएस और अलकायदा से कुल 61 संदिग्धों को चिह्नित किया है। इनमें 12 का नाम आईएस और 49 का नाम अलकायदा से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, एटीएस मुख्यालय ने कुछ माह पहले पुलिस मुख्यालय के एडीजी (अभियान) और आईजी (अभियान) को एक पत्र भेजा था। इसके बाद सभी जिलों के एसपी को भी निर्देश जारी कर आतंकी नेटवर्क पर नकेल में सहयोग मांगा गया था। यह सूची एटीएस के आंतरिक रिकॉर्ड पर आधारित है और इसमें शामिल नाम फिलहाल संदिग्ध या आरोपी की श्रेणी में हैं। इस पहल के पीछे केंद्र के विदेश मंत्रालय का एक पत्र बताया जा रहा है, जो बीते तीन अप्रैल को भेजा गया था। पत्र में कहा गया है कि 26 मार्च को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अलकायदा से जुड़े व्यक्तियों को प्रतिबंधित सूची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.