झारखंड में 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, आंधी-बारिश का अलर्ट; कल कैसा रहेगा मौसम?
पीटीआई, जुलाई 3 -- Jharkhand Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में अगले चार दिन आंधी-तूफान, गरज-चम के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के सभी 24 जिलों की कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जुलाई से 8 जुलाई के बीच 'येलो' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान राज्य में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, लातेहर, पलामू, चतरा और गढ़वा में रविवार को तेज बारिश की संभावना है। सोमवार को हजारीबाग, रामगढ़, लातेहर, चतरा और रांची में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मंगलवार को खुंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.