पीटीआई, मार्च 9 -- झारखंड के ज्यादात्तर हिस्सों में मार्च में ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है। गर्मी अप्रैल में महसूस होती थी अब वह मार्च में ही महसूस होने लगी है। धूप इतनी तेज है कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। झारखंड में अगले दो दिन मौसम करवट ले सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले दो दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। यही नहीं इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। बारिश की संभावना तो जताई गई है, लेकिन उसके बावजूद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है।30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं एक अधिकारी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। बारिश...