सत्यदेव यादव। रांची, फरवरी 3 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 19 से 23 जनवरी तक आयोजित दावोस (विश्व आर्थिक मंच) और इसके बाद यूनाइटेड किंगडम में हुई उच्चस्तरीय बैठकों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इन बैठकों के बाद देश की प्रमुख औद्योगिक कंपनियों ने झारखंड में निवेश को लेकर लेटर ऑफ इंटेंट सौंपे हैं। जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में इन प्रस्तावों को एमओयू (एमओयू) के रूप में अंतिम रूप दिया जाएगा। टाटा और जिंदल समूह के प्रस्तावों के अलावा इन निवेश प्रस्तावों के तहत झारखंड में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश संभावित है, जिससे 17 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। टाटा, जिंदल आदि को शामिल कर लेने पर करीब 1.25 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार दावोस और यूके मे...