रांची, अप्रैल 19 -- झारखंड के करीब दर्जनभर जिलों में सोमवार से तीन दिन तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिमी और पूवीं सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी के साथ-साथ रांची और इनसे सटे अन्य जिलों में लू का प्रभाव दिख सकता है। सोमवार से अगले तीन दिनों तक इन जिलों में दो से तीन डिग्री तक अधिकतम चढ़ सकता है। झारखंड मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पलामू और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी रही। शनिवार को मेदिनीनगर का अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं कोल्हान प्रमंडल के जिलों में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। जमशेदपुर में अधिकतम 41.2 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। रांची का अधिकतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.