झारखंड में 27 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर, DGP के सामने डाले हथियार
रांची, मई 21 -- झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने कुल 27 माओवादियों ने सरेंडर किया है। मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के इतिहास में ये अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर है। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई(M) से जुड़े 27 माओवादियों ने झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ यूनिट के सामने अपने हथियार डाल दिए और मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इस मामले पर सीआरपीएफ के आईजी और राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा दोनों ने बाकी के बचे माओवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।प्रशासन की नक्सलियों से अपील इस मामले पर बात करते हुए झारखंड के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन नवजीवन के तहत 27 वांटेड माओवादियों को सरेंडर करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक कुल 26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.