झारखंड में 25 फीसदी स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बाकी, लगेंगे विशेष कैंप
रांची, जुलाई 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में अभी भी लगभग 25 प्रतिशत स्कूली बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन सका है। स्कूलों में नामांकित कुल 67.01 लाख बच्चों में से अबतक 74.35 प्रतिशत यानी 49.82 लाख बच्चों का ही आधार कार्ड बना है। बचे हुए करीब 17 लाख बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाना बाकी है, जिनमें सबसे बड़ी संख्या पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की है। शत-प्रतिशत बच्चों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग अगस्त महीने से विशेष कैंप लगाने की तैयारी कर रहा है।
आधार कार्ड निर्माण की स्थिति द department के आंकड़ों के अनुसार, जिलों में आधार कार्ड निर्माण की स्थिति अलग-अलग है। लोहरदगा जिला 82.05 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 81.93 प्रतिशत, सिमडेगा में 81.25 प्रतिशत और जामताड़ा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.