रांची, अप्रैल 22 -- Jharkhand Weather: झारखंड के दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में अगले दो दिन लू की स्थिति कायम रह सकती है। दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाने के भी आसार हैं। 24 अप्रैल से कई जिलों में बादल छा सकते हैं। हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, खूंटी आदि जगहों पर बादल छा सकते हैं। इन जगहों पर कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। जबकि 24 अप्रैल से पलामू और आसपास के छह जिलों समेत कुछ अन्य जिलों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश भी संभव है। हालांकि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना कम है। यहां गर्मी कायम रह सकती है।मेदिनीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.