झारखंड में 2 करोड़ का गांजा पकड़ा गया, ट्रक के गुप्त तहखाने में छिपाई थी 426 किलो की खेप
रांची, नवम्बर 9 -- झारखंड में पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 441 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये बताई गई है। इन कार्रवाइयों में चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे बड़ी बरामदगी गढ़वा जिले में हुई, जहां पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त तहखाने से 426 किलो गांजा बरामद किया। वहीं, रांची में ट्रेन के जनरल कोच से 15 किलो गांजे के साथ चार तस्कर पकड़े गए। गढ़वा पुलिस ने रविवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास खड़े एक कंटेनर ट्रक की तलाशी ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक में गांजे की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। तलाशी के दौरान ट्रक के गुप्त तहखाने से 426 किलो गांजा बरामद हुआ। इसे एक-एक किलो के 426 प्लास्टिक पैकेट में रखा गया था। यह भी पढ़ें- 13 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.