झारखंड में 15वां स्थान आने पर खिलाई मिठाई
गिरडीह, मई 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के अटका की सिमरन कुमारी ने जैक बोर्ड में 468 अंक लाकर गिरिडीह जिले में तीसरा रैंक व ऑल ओवर झारखंड में 15वां रैंक लाकर शानदार सफलता हासिल की है। सिमरन की इस उपलब्धि से गांव, पिता व राज्य का नाम रोशन हुआ है। इस खुशी में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि जिबाधन मंडल ने मंगलवार को मिठाई खिलाकर सिमरन की हौसला आफजाई की। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि के अलावा पंस सदस्य के प्रतिनिधि विकास कुमार, प्रदीप मंडल, सहदेव मंडल, राजेश कुमार, महेन्द्र प्रसाद मंडल इत्यादि गणमान्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने मिठाई खिलाकर सिमरन को बधाई दी है।सिमरन की सफलता पर अटका गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटियों की यह उपलब्धि पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.