झारखंड में 14 ड्रग तस्कर दबोचे गए, लाखों की ब्राउन शुगर भी जब्त हुई
पीटीआई, फरवरी 18 -- झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया- एडिश्नल एसपी अमित कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर इचाक, लोहरसिंघना और बरकागांव थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 129.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।2 एसयूवी समेत 12 वाहन जब्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 एसयूवी समेत कुल 12 वाहनों को भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोर्रा के बबलू कुमार, लोहरसिंघना के इरफान अंसारी, कटकमसांडी के एहसान खान और पदमा के राहुल कुमार मेहता शामिल हैं। अन्य आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में बेटे को बचाने पहुंचे पिता की गोली मारक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.