रांची, मार्च 27 -- झारखंड सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद में जुट गई है। इसके तहत राज्य में 942 चिकित्सा शिक्षकों समेत कुल 1277 डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द होगी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को अधिसचूना भेज दी है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की उपलब्धता सुगम होने के साथ ही चिकित्सा सेवा व्यवस्था भी सुदृढ़ हो जाएगी। झारखंड में जिन चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधियाचना भेजी गई हैं, उनमें से राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियालिटी विभागों के संचालन के लिए 96 अति विशेषज्ञ एवं 180 विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा अन्य अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा 335 मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.