रांची, मार्च 5 -- झारखंड के रांची जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। आरोपी की पहचान 45 साल के जगाई मुंडा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रांची के नामकुम थाने की है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। रांची के एसएसपी ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, वहीं दो अन्य के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की गई है। मृतक जगाई मुंडा खूंटी जिले के सायको का रहने वाला था, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया गया है।6 साल से था अवैध संबंध पुलिस जांच के अनुसार, जगाई मुंडा का खूंटी की ही एक 32 साल की महिला के साथ पिछले 6 साल से संबंध था। जब जगाई की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.