पीटीआई, मई 3 -- झारखंड के चतरा और रांची जिलों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 683 किलोग्राम पोस्ता भूसा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 1.02 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे मामले में तस्कर मौके से फरार हो गए। पहली कार्रवाई चतरा जिले में हुई, जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से 283 किलो पोस्ता भूसा बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ बिहार ले जाया जा रहा है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बलवाडोहर गांव के पास वाहन को रोका गया। चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन के मुताबिक, पोस्ता भूसा 10 बोरियों में भरा हुआ था। इस मामले में 27 वर्षीय अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। जब्त माल की कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.