रांची, मार्च 1 -- झारखंड में होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों और हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने का कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होंगे। अवैध शराब व नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की जाएगी।सभी जिलों में हाई अलर्ट एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी को पत्र लिखकर विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।सावधान रहने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.