रांची, अप्रैल 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में होने जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदेश राजद ने पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने रविवार को श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर एसआईआर तथा अन्य राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने उनके पिता के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। बता दें कि श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के पिताजी का विगत दिनों से तबीयत खराब चल रही है और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। कैलाश यादव ने बताया कि विगत दिनों पार्टी नेता तेजस्वी यादव रांची दौरे पर थे, तब उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कई जरूरी टास्क तथा संदेश दिए। पार्टी अब इसे जमीनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.