रांची, मार्च 20 -- रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की आशंका है। हालांकि उसके बाद बादल छंट सकते हैं। मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार से मौसम साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर आंधी व गरज के साथ बारिश हुई। धनबाद में ओलावृष्टि हुई। इससे वहां रबी फसलों के साथ सब्जियों, आम-लीची के मंजरों को नुकसान पहुंचा है। बोकारो में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.